Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

स्वतंत्रता सेनानी स्व० भागवत भगत की प्रतिमा पर दीप जलाकर अपार जन समूह ने याद किया शहीदों को

स्वतंत्रता सेनानी स्व० भागवत भगत की प्रतिमा पर दीप जलाकर अपार जन समूह ने याद किया शहीदों को 
•उप जिलाधिकारी भाटपार रानी के साथ सभी ने लगाए वन्दे मातरम् के नारे।  

बंगरा बाजार भाटपार रानी ,देवरिया से हमारे संवाददाता वेद प्रकाश तिवारी की खास रिपोर्ट 
तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें..
देश के स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा व ऊर्जा प्रदान करने वाली चौरी चौरा की घटना के अमर बलिदानियों को को याद करते हुए उनके सम्मान में प्रदेश सरकार द्वारा  चौरी चौरा शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है । इसी क्रम में भाटपार रानी तहसील अंतर्गत बंगरा बाजार में आज सुबह प्रभात फेरी के साथ वंदे मातरम का गान किया गया और शाम को बंगरा बाजार के  चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले की प्रतिमा पर भाटपार रानी के उप जिला अधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और चौरी चौरा कांड के अमर बलिदानियों के साथ साथ सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई । वंदे मातरम के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा । बंगरा बाजार के चौराहे पर अपार जनसमूह इकट्ठी थी,  जिसमें समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव,नितीश कुमार सिंह, संजय रौनियार, अशोक कुशवाहा, नौसाद अंसारी, पवन कुशवाहा, रितिक गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, धनंजय गुप्ता, राकेश सिंह, अंकित कुमार गोलू,अनिल सिंह बघेल, वीरेंद्र वर्मा,डॉक्टर अक्षय कुशवाहा जी,राजेश सिंह अर्श, दुर्गा गुप्ता, योगेंद्र सिंह, आदेश सिंह, संजय कुशवाहा ,डॉ वेद प्रकाश तिवारी और बाजार के व्यवसायी वर्ग के साथ क्षेत्र की जनता मौजूद थी ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ