अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मनाया गया

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मनाया गया

पटना, 3 जनवरी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस सह वनयोगी बालासाहेब देशपाण्डे जी का जन्मदिन आध्यात्मिक सत्संग सभागार, एक्जीविशन रोड, पटना में मनाय गया। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय जनजातीय प्रमुख मनिरामफल जी ने कल्याण आश्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था देशभर में शिक्षा, चिकित्सा, छात्रावास, खेलकूद केन्द्र, ग्राम विकास, हित रक्षा, स्वसहायता समूह आदि के 21 हजार सेवा प्रकल्प चला रहा है। शिक्षा, छात्रावास के कार्य से लगभग 2 लाख छात्र तथा चिकित्सा कार्य से लगभग 19 लाख महिला पुरूष लाभान्वित हो रहे हैं। जनजातीय समाज अपने अधिकारों एवं अपनी धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए खड़ा हो सकें, उसके लिए हित रक्षा, श्रद्धा व स्वावलंबन जैसे जागरण के कार्य चल रहे हैं।
जनजातीय समाज अपने धर्म, संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्परा का पालन करते हुए अपना सर्वांगीण उन्नति करेंय यह संस्था का मुख्य लक्ष्य है। इसलिए समय-समय पर वनवासी सम्मेलन, गोष्ठियों का आयोजन, जनजातीय प्रमुखों के साथ बैठक आदि कार्यक्रम भी समय-समय पर होते रहते हैं। जनजातीय समाज को बरगलाने, उनको भ्रमित करने का षड्यंत्र विगठनकारी तत्वों द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु नगर के संभ्रान्त नागरिकों व बुद्धिजीवी लोगों का दायित्व बनता है कि वनवासी समाज हमारे परिवार का ही अंग है उस भाव से नगर व ग्राम में रहने वाले जनजातीय समाज से मिलें, अपना बनायें। कल्याण आश्रम के पटना इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र प्रियदर्शी जी ने कहा कि वन संपदा और इसके उपज पर वनवासियों का अधिकार होना चाहिए तथा सरकार के द्वारा प्रदत्त सुविधाओं और आरक्षण का समूचित लाभ मिलना चाहिए। 
कार्यक्रम में पटना महानगर के प्रचार प्रमुख आशुतोष कुमार, संरक्षक शिवचन्द्र जी, वीरेन्द्र जी, नंद कुमार त्रियार, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र विद्यार्थी, उपाध्यक्ष बिजेन्द्र जी, महिला महानगर प्रमुख प्रियंबदा केशरी, प्रकल्प प्रमुख माननीय प्रदीप जी इत्यादि लोग शामिल थे।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ