Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज से पटना, पाटलिपुत्र, सोनपुर व सहरसा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शुरू; सहरसा से जमालपुर 3 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल भी

रेलवे आज से 31 दिसंबर तक 4 जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा। ये गाड़ियां पटना से झाझा एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र से रक्सौल, और सोनपुर से कटिहार के बीच चलाई जाएंगी। यात्रियों के लिए कोविड से बचाव एवं रोकथाम के दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।

वहीं 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पटना से दरभंगा एवं सहरसा तथा सहरसा से जमालपुर के बीच भी 3 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा । इनमें 03358/03357 पटना दरभंगा पटना, 03360/03359 पटना सहरसा पटना और 05509/05510 सहरसा जमालपुर सहरसा शामिल हैं।

गाड़ी संख्या 03213 झाझा-पटना पैसेंजर स्पेशल झाझा-पटना के बीच चलाई जाएगी। इसके परिचालन का दिन, ठहराव और समय नियमित गाड़ी संख्या 63207 झाझा-पटना मेमू पैसेंजर के अनुसार होगा। 03214 पटना-झाझा पैसेंजर स्पेशल का दिन, ठहराव और समय नियमित 63212 पटना-झाझा मेमू पैसेंजर के अनुसार होगा। इसके अलावा भी कई अन्य स्पेशल पैंसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patna, Pataliputra, Sonpur and Saharsa Passenger Special trains started from today; 3 pairs of Memu Passenger Special from Saharsa to Jamalpur


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/patna-pataliputra-sonpur-and-saharsa-passenger-special-trains-started-from-today-3-pairs-of-memu-passenger-special-from-saharsa-to-jamalpur-127991192.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ