Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 04 - दिसम्बर - 2020, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से


श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग   04 - दिसम्बर - 2020, शुक्रवार

 

 

पंचांग

तिथि                चतुर्थी                   सायं  05:48:22

नक्षत्र                पुनर्वसु                  दिन  12:23:11

करण :              बव                      07:51:10

                       बालव                   20:05:54

पक्ष                  कृष्ण

योग                 शुक्ल                    10:27:33   

वार                 शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:44:51

चन्द्रोदय                                      20:48:00

चन्द्र राशि                                    मिथुन - 07:22:25 तक

सूर्यास्त                                        05:16:56 (वाराणसी अनुसार)

चन्द्रास्त                                       10:15:00

ऋतु                                            हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:24:53

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   कार्तिक  

मास पूर्णिमांत                                मार्गशीर्ष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           11:50:38 - 12:32:17

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  09:03:59 - 09:45:39

                                             12:32:17 - 13:13:57

                 कंटक                      13:13:57 - 13:55:36

               यमघण्ट                    16:00:35 - 16:42:15

               राहु काल                  10:53:21 - 12:11:27

               कुलिक                      09:03:59 - 09:45:39

               कालवेला या अर्द्धयाम  14:37:16 - 15:18:56

               यमगण्ड                    14:47:41 - 16:05:48

                गुलिक काल              08:17:07 - 09:35:14

               दिशा शूल                  पश्चिम

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल 

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

 

 

 आज का दैनिक राशिफल    04 - दिसम्बर - 2020, शुक्रवार

1.    

मेष (Aries):

साहित्य सृजन और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। शत्रु और प्रतिस्पर्धियों की भावनाओं के साथ संघर्ष होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

2.    

वृषभ (Tauras):

आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना आज संभवतः टालिएगा। नकारात्मक विचारों से बचकर चलिएगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी। आपके हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

3.    

मिथुन (Gemini):

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। भाईयों के साथ मेलजोल से आपको लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी आज भेंट होगी। मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचार आएंगे। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। जमीन के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार कर लें।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

4.    

कर्क (Cancer):

आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आएगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आपके कार्य सरलता से संपन्न होंगे। मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन के आयोजन कर पाएंगे। सहकर्मियों के साथ निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मन की प्रसन्नता भी आप के दिन के आनंद को बढ़ा देगी।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

5.    

सिंह (Leo):

आपकी कार्यपद्धति दृढ़ मनोबलयुक्त रहेगी। बड़ों से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखें। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आज के लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

6.    

कन्या (Virgo):

मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगड़े में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। आय से अधिक खर्च हो सकता है। मध्याहन के बाद पिता और बड़ों का सहयोग मिलेगा, इससे आपके मन से चिंता का भार कम होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष रहेगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

7.    

तुला (Libra):

नए कार्य का प्रारंभ न करें। आपका मन वैचारिक स्तर पर अटका रहेगा, जिससे मनोबल की दृढ़ता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आपको विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आपका मन बेचैन बनेगा। मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाणी और वर्तन में संयम रखें। खर्च की मात्रा अधिक होगी।

शुभ रंग  =  फीरोजा

शुभ अंक  :  6

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

व्यवसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य सरलता से पूरे होंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के लिए दिन अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा। दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रहने से किसी निश्चित निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न लें।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  5

9.    

धनु (Sagittarius):

आज आपका व्यवहार धार्मिक रहेगा। मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। आपका व्यवहार भी न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। मध्याहन के बाद आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिद्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  5

10.       

मकर (Capricorn):

आज के दिन संभलकर चलें। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहें और निषेधात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दें। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, उस पर संयम रखना होगा।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  8

11.       

कुंभ (Aquarius):

आज साधारण सी बात पर दांपत्य जीवन में बात का बतंगड़ बनेगा। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीन रहेंगे। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शारीरिक स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता मानसिक शांति देंगे।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

12.       

मीन (Pisces):

आपका मन चिंता मुक्त रहेगा। आपके कार्यो में विघ्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। दांपत्य जीवन में तकरार लंबे समय तक न रहे इसका ध्यान रखें। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहें। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहने के लिए सूचित करते हैं।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  6


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219 /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ