श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के उमेद छपरा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर स्वास्थ्य कर्मी ने गले में साड़ी बांधकर पंखा से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उमेद छपरा गांव निवासी राघवेंद्र पांडे उर्फ हरिवंश पांडे के 24 वर्षीय आयुष्मान कुमार के रूप में की गयी है।
घटना को लेकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम आयुष्मान क्लीनिक से घर आया। वहीं घर में आने के बाद अपने कमरा में जाकर गेट व खिड़की बंद कर लिया। वहीं गले में पत्नी का साड़ी बांधकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि आयुष्मान अपने पांच भाई में दूसरे नंबर पर था। वहीं आयुष्मान शिवहर में डॉ. उमेश प्रसाद के क्लीनिक में रहकर कंपाउंडरी का काम करता था। थाना प्रभारी युसूफ अंसारी ने बताया कि पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/health-worker-committed-suicide-by-tying-a-sari-around-her-neck-127676943.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews