मुख्यालय डुमरा स्थित पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन खां के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर आगामी 7 सितंबर को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की वर्चुअल रैली की तैयारी की समीक्षा की गयी।
वक्ताओं ने कहा कि यह वर्चुअल रैली ऐतिहासिक होगा। कहा कि इसके लिए कार्यकर्ता घर घर जाकर मुख्यमंत्री के वर्चुअल रैली के बारे में जानकारी देंगे। ताकि अधिक से अधिक लोग मुख्यमंत्री के संबोधन का सुन सके। उन्होंन कहा कि व्यवसायिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में जदयू पहले से भी अधिक मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा वर्चुअल रैली के दिन मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जहां मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए प्रोजेक्टर लगाया जा रहा है।मौके पर अजय कुमार मंडल, श्याम महतो, रंजय सर्राफ, अजय मंडल, नूरन खान, आजम खां थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/decision-to-make-cms-virtual-rally-historic-in-meeting-127676963.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews