Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने कहा-बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने कहा है कि बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। पिछले 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार में राज्य सरकार ने बेहतर कार्य किया है। हमने अपनी जिम्मेवारियों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। इसीलिए जनता हमें फिर आशीर्वाद देगी। वे रविवार को भाजपा के प्रदेश दफ्तर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल।

राम माधव ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि देश का विपक्ष सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है। अटलजी ने कहा था सत्ता और विपक्ष को देश के हित में साथ रहना चाहिए। आज भारत का विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रहे देशहित के कार्यो और सेना के मनोबल को गिराने सहित भारत के सभी संवैधानिक संस्था का अपमान कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के लिए गंगा नदी पर दीघा-सोनपुर व मुंगेर में रेल सह सड़क पुल सहित कोसी नदी पर मेगा ब्रिज, बाढ़ का एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन वाजपेयी जी की अविस्मरणीय सौगात है। देश के स्तर पर भी किसान क्रेडिट कार्ड, ईस्ट-वेस्ट कॉरीडोर, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, सर्व शिक्षा अभियान अटल जी की ही देन है। वे राजनीति की अजातशत्रु थे। नेता प्रतिपक्ष के रूप में भारत का नेतृत्व कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था।

प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था अटल जी का सपना था कि अंधेरा एक दिन छटेगा और कमल खिलेगा। आज पूरे भारत में भाजपा अपनी जीत का पताका फहरा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कर रहे हैं, वो सब अटल जी का सपना ही था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bjps-national-general-secretary-ram-madhav-nda-government-will-be-formed-in-bihar-with-absolute-majority-127620697.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ