केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बिहार सेक्टर मुख्यालय में 74वीं स्वतंत्रा दिवस बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया
पटना के राजीव नगर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बिहार सेक्टर मुख्यालय में 74वीं स्वतंत्रा दिवस बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर प्रातः 7:30 बिहार सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.वी.एच. गिरी प्रसाद, ने कैंप परिसर में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए श्री जी.वी.एच. गिरी प्रसाद ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि सदियों की गुलामी तथा हजारों कुर्बानियों के उपरांत हमें यह दिन नसीब हुआ. आजादी दिलाने के लिए हमारे देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों, विद्रोहियों, नक्सलवादियों तथा अन्य राष्ट्र विरोधी तत्वों से मुकाबला करने एवं देश में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के अपने मकसद में बल का इतिहास अद्वितीय रहा है। इसके उपरांत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से स्वतंत्रा दिवस की शुभ अवसर पर वीरता विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक के सम्मानित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों के नाम पढ़ कर सुनाया गया इस वर्ष बल के अधिकारियों एवं कर्मियों को 55 वीरता के लिए पुलिस पदक, चार विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 59 सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया । महानिरीक्षक महोदय ने सभी पदक प्राप्त कर्ताओं को बधाई दी और उपस्थित जवानों से इसी प्रकार ऊंचे स्तर बनाए रखने के लिए आह्वान किया इस अवसर पर श्री एस एम हसनैन पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री मुन्ना कुमार सिंह, कमांडेंट एवं बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वतंत्रा दिवस समारोह में उपस्थित थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com