सुशांत डेथ केस में एक और खुलासा हुआ है। पता चला है कि 8 जून काे सुशांत से झगड़ा हाेने के बाद जब उनकी गर्लफ्रेंड रिया उनके फ्लैट से अपना सामान लेकर चली गईं ताे उन्हाेंने फिल्म निर्माता व निर्देशक महेश भट्ट से 16 बार बात की। हर बार रिया ने ही महेश भट्ट काे फाेन किया था। सुशांत के यहां से जाने के बाद रिया की उनसे इतनी नारजगी हाे गई थी कि उन्हाेंने सुशांत का माेबाइल नंबर तक ब्लाॅक कर दिया था।
8 से 14 जून यानी उनकी माैत के बीच रिया और सुशांत के बीच एक बार भी बात नहीं हुई। सवाल यह है कि आखिर सुशांत से झड़प के बाद बार-बार काॅल कर महेश भट्ट से रिया क्या बात कर रही थी? यह ताे अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि महेश भट्ट से रिया की बात करने के पीछे उसका क्या मकसद था?
पहले भी नाम जुड़ चुका है महेश का नाम : सुशांत मामले में महेश भट्ट का नाम काेई पहली बार नहीं जुड़ा है। सुशांत की मौत के कुछ दिन बाद ही महेश भट्ट के साथ बतौर राइटर काम करने वाली एस. सेनगुप्ता ने उनको लेकर बड़ा दावा किया था। सेनगुप्ता के अनुसार, महेश भट्ट ने सुशांत की बिगड़ती मानसिक हालत को देखकर रिया चक्रवर्ती को सलाह दी थी कि वह सुशांत का साथ छोड़ दें। वहीं कंगना रनोट भी सुशांत की काउंसिलिंग करने पर महेश भट्ट पर सवाल खड़ा कर चुकी हैं।
97 बार रिया तो 51 बार सुशांत ने किया था फोन: 8 से 14 जून के बीच सुशांत और रिया के बीच एक बार भी बात नहीं हुई। न ही एक भी मैसेज का आदान-प्रदान हुआ। 8 से 14 जून के बीच सुशांत ने सिर्फ दो आउटगोइंग कॉल लगाए थे। ये दोनों उनकी बहनों के लिए थे, जबकि उनके माेबाइल पर कुल 9 इनकमिंग कॉल थे। एक साल के दाैरान दाेनाें के बीच दाे मैसेज का एक्सचेंज हुआ और 145 बार बात हुई। इनमें 94 बार रिया ने उन्हें फोन किया और 51 बार सुशांत का फोन रिया के पास गया। यह खुलासा पिछले दिनों रिया के माेबाइल के सीडीआर से हुआ था।
मुंबई में पटना पुलिस के चार अफसरों के खिलाफ शिकायत
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुंबई गए बिहार पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ अब खुलकर राजनीति शुरू हो गयी है। बिहार पुलिस के खिलाफ अब महाराष्ट्र की करणी सेना मैदान में उतर आई है। करणी सेना के अजय सिंह सेंगर ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में बिहार पुलिस के अफसरों के खिलाफ आवेदन दिया है। अजय सिंह सेंगर ने कहा कि उन्होंने मुंबई जांच करने आये बिहार के पुलिस अफसरों के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में अर्जी दी है। आवेदन में कहा गया है कि सुशांत सिंह मामले में बिहार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मुम्बई पुलिस को केस सौंपने की बजाए कानून भंग कर खुद जांच शुरू कर दी।
जबकि बिहार पुलिस को मुम्बई आकर जांच करने का अधिकार नहीं था। बिहार पुलिस ने सरकारी कामकाज में अड़ंगा डाला और महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा खराब की। साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में दादागिरी की। सूत्रों के अनुसार आवेदन में मो.यासीन, मनोरंजन भारती, निशांत, दुर्गेश और कैसर नाम से शिकायत की गई है। अजय सिंह सेंगर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने बिहार पुलिस के अफसरों के खिलाफ थाने में अर्जी दी है। गौरतलब है कि सुशांत केस को लेकर शिव सेना के सांसद संजय राउत बिहार सरकार और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पर लगातार हमलावर हैं। शिव सेना बिहार सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच की शिफारिश का भी विरोध कर रही है।
सीबीआई ने फरीदाबाद में सुशांत के परिजनों का दर्ज किया बयान
सुशांत डेथ केस में मंगलवार काे नया माेड़ आ गया। फरीदाबाद में रह रहे सुशांत के परिवार वालाें का बयान दर्ज करने के लिए सीबीआई साेमवार काे वहां गई थी। एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने 2 घंटे तक परिजनाें से बात की। इनलाेगाें से पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया गया। फरीदाबाद में सुशांत की बहन प्रियंका रहती हैं। उनके पिता केके सिंह और छोटी बहन मीतू भी फिलहाल वहीं हैं। सूत्राें के अनुसार, परिजनाें ने अपने बयान में सुशांत की हत्या की आशंका जताई है। पिता केके सिंह ने अपने बयान में कहा कि शव का न काेई वीडियाे है और न ही काेई तस्वीर।
सुशांत के गले पर जाे निशान हैं, वह पंखे से लटकने के नहीं हैं। यह कत्ल की ओर इशारा करते हैं। केके सिंह के वकील विकास सिंह पहले ही कह चुके हैं कि मीतू के आने में 15 मिनट देर थी, पर उनकी गैरमाैजदूगी में शव काे हैंगिंग पाेजिशन से उतारा गया। हालांकि, केके सिंह ने 25 जुलाई काे राजीवनगर थाना में जाे केस दर्ज कराया था, उसमें कहा था कि सुशांत काे सुसाइड के लिए प्रेरित किया गया। केके सिंह ने रिया, उसके भाई, उसकी मां, पिता के अलावा अन्य दाे लाेगाें काे नामजद आराेपी बनाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/after-quarreling-and-leaving-the-house-riya-talked-to-mahesh-bhatt-16-times-he-did-all-the-calls-sushants-number-was-also-blocked-127610269.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews