Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में गंगा का जलस्तर गांधीघाट पर 1 सेमी घटा, पर अब भी खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर

पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 12 घंटे में 1 सेमी घटा है। हालांकि अभी खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर है। गंगा-सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल के इंजीनियरों के मुताबिक गांधी घाट पर गुरुवार की सुबह 6 बजे जलस्तर 48.73 मीटर, जबकि शाम 6 बजे 48.72 मीटर मापा गया है। यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। वहीं दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 49.84 मीटर है। यहां खतरे का निशान 50.45 मीटर है। हथिदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर है।

सोन व पुनपुन लाल निशान से नीचे
गुरुवार को सोन नदी का जलस्तर इंद्रपुरी घाट पर 102.90 मीटर, कोईलवर घाट पर 51.78 मीटर, मनेर घाट पर 51.30 मीटर मापा गया है। जबकि, इंद्रपुरी घाट पर खतरे का निशान 108.20 मीटर, कोईलवर घाट पर 55.52 मीटर, मनेर घाट पर 52 मीटर है। पुनपुन नदी का जलस्तर पालमेरगंज घाट पर 93.81 मीटर, किंजर घाट पर 63.56 मीटर और श्रीपालपुर घाट पर 49.39 मीटर मापा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water level of Ganga in Patna decreased by 1 cm at Gandhighat, but still 12 cm above danger mark


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/water-level-of-ganga-in-patna-decreased-by-1-cm-at-gandhighat-but-still-12-cm-above-danger-mark-127636559.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ