Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

संक्रमण से विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह और ग्रामीण कार्य मंत्री के पीए की भी मौत

एम्स में मंगलवार की रात भाजपा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की काेराेना से माैत हाे गई। करीब 65 साल के सुनील बिहार के पहले ऐसे नेता और एमएलसी हैं जिनकी माैत काेराेना से हुई। इनके अलावा ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार के पीए अजीत कुमार सिन्हा समेत 15 लोगों की राज्य में कोरोना से मौत हो गई।रात करीब पाैने नाै बजे सुनील सिंह ने आखिरी सांस ली। वे दरभंगा के रजवा गांव के रहने वाले थे।

सुनील 13 जुलाई काे भर्ती हुए थे। चार-पांच दिनाें से हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। वे वेंटिलेटर पर थे। उन्हें हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर व सुगर की बीमारी थी। एम्स के नाेडल अफसर डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि एमएलसी की माैत हाे गई है। वे 9 दिन पहले एडमिट हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Legislative Council member Sunil Kumar Singh and PA of Rural Works Minister also died of infection


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/legislative-council-member-sunil-kumar-singh-and-pa-of-rural-works-minister-also-died-of-infection-127539209.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ