Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पूर्णिया में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चे और महिला की हो गई मौत

घर में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों और महिला की मौत हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज भागलपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना सोमवार शाम को बायसी के खपड़ा पंचायत के ग्वालगांव में वीरेंद्र यादव के घर में हुई। बताया जाता है कि गैस सिलेंडर के पिन और वॉल्व खराब होने से गैस लीक हो रही थी। लीकेज के कारण फूस के घर में गैस भर गया था। जैसे ही बीरेन्द्र यादव के छोटे बेटे पिंटू यादव (18 वर्ष) ने लाइटर जलाया सिलेंडर विस्फोट कर गया औऱ पूरे घर में आग फैल गई। पांच बच्चे समेत महिला इसकी चपेट में आ गई। 24 वर्षीय महिला बेबी देवी दो महीने पहले अपने बीमार पिता बीरेंद्र यादव को देखने मायके आई थी। इस हादसे में उसकी और उसके दो बच्चों की भी मौत हो गई। मरने वाले तीन अन्य बच्चे उनके भाई विक्टर यादव के संतान थे। घटना में गंभीर रूप से घायल पिंटू का भागलपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।

सबसे पहले छोटी बच्ची प्रीति ने तोड़ा दम
पहले सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बच्ची प्रीति की मौत हुई। उसके बाद पूर्णिया से भागलपुर रेफर किए गए अन्य बच्चों की मौत हुई। महिला बेबी देवी ने पूर्णिया के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मृतकों में गगन यादव (7 वर्ष), रूची कुमारी (5 वर्ष), आनंद यादव (3 वर्ष) सभी विक्टर यादव के संतान थे। इसके अलावा बेबी देवी (28 वर्ष) प्रियांशु कुमार (5 वर्ष) और प्रीती कुमारी (2 वर्ष) शामिल हैं। प्रियांशु व प्रीति बेबी देवी के बच्चे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five children and women of same family died due to cylinder burst in Purnia


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/five-children-and-women-of-same-family-died-due-to-cylinder-burst-in-purnia-127538736.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ