एनएमसीएच और पीएमसीएच के सभी कोविड-19 वार्ड में सीनियर डॉक्टर की देखरेख में डेडीकेटेड मेडिकल टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। इससे मरीजों की स्थिति पर हर पल निगरानी रखने में मदद मिलेगी। कोविड-19 वार्ड में तैनात डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ प्रतिदिन 4-6 घंटे ही ड्यूटी करेंगे।
बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीपीई किट पहनकर 8 घंटे तक काम कर पाना संभव नहीं है। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था अन्य मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी कोविड-19 से जूझ रहे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए की जाएगी।
एनएमसीएच के 165 बेड पर पाइप से ऑक्सीजन
एनएमसीएच इमरजेंसी वार्ड में जिन संसाधनों की जरूरत थी, वह मुहैया करा दी गई है। वहां 165 बेड पर पाइप से ऑक्सीजन की सप्लाई जा रही है। अन्य बेड के लिए पाइप लाइन लगाई जा रही है। वहां फिलहाल सिलेंडर के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। पीएमसीएच व एनएमसीएच के सभी कोविड-19 वार्ड में डॉक्टरों की शिफ्ट के हिसाब से उपस्थिति रहे इसकी पूरी जिम्मेदारी अधीक्षक और उपाधीक्षक पर होगी।
एनएमसीएच में डॉ. विनोद सिंह ने अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। एनएमसीएच से अब तक कोविड-19 के 760 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि पीएमसीएच को 25 वेंटिलेटर मुहैया कराया गया है। पीएमसीएच और एनएमसीएच में तैनात डॉक्टर इलाज के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक-दूसरे से सलाह ले सकेंगे। दोनों अस्पतालों के हरेक वार्ड में इंटरकॉम की भी व्यवस्था की जा रही है।
बांस घाट पर अब 24 घंटे होगा अंतिम संस्कार
प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि बांस घाट पर अब 24 घंटे अंतिम संस्कार हो सकेगा। फिलहाल सिर्फ रात में ही शवों का दाह संस्कार हो पाता है। इसके लिए नगर निगम ने आवश्यक तैयारी कर ली है। एनएमसीएच और पीएमसीएच में शवों को ले जाने के लिए अतिरिक्त वाहन मुहैया कराएगा हैं। दाह संस्कार में लगे हरेक कर्मी को 500 रुपए दिए जा रहे हैं।
पीएमसीएच में 100 बेड का कोविड अस्पताल चालू
कोरोना मरीजों के लिए पीएमसीएच में 100 बेड का कोविड अस्पताल तैयार हो गया है। पहले दिन बुधवार को 7 पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए। यह सुविधा राजेंद्र सर्जिकल ब्लाॅक के निचले तल्ले पर की गई है। पीएमसीएच में भर्ती कोई मरीज जांच में कोरोना पॉजिटिव आता है तो उसे अब एनएमसीएच नहीं भेजना पड़ेगा। उसे कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। पीएमसीएच में 120 बेड का आइसोलेशन वार्ड है। आइसोलेशन में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा जाता है। ट्रीटमेंट वार्ड में वैसे संदिग्ध मरीज रखे जाते हैं जिनको तत्काल इलाज की जरूरत होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/dedicated-medical-team-to-be-posted-in-all-kovid-wards-of-nmch-and-pmch-127542528.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews