Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सूबे में केस 30000 पार, 19876 बार हारा कोरोना; पटना में हर 100 जांच में 14 पॉजिटिव, 450 नए केस मिले

राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को 30 हजार पार कर गया। बुधवार को कुल 1502 संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 730 नए संक्रमितों की पहचान 21 जुलाई और 772 नए की पहचान 20 जुलाई को हुई है। इस तरह बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30066 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 1135 संक्रमित स्वस्थ हुए और संक्रमण को परास्त करने वालों की संख्या बढ़कर 19876 हो गई। रिकवरी रेट में भी 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है यह 65 से बढ़कर 66 फीसदी हो गया है। वहीं, पटना में 450 नए केस सामने आए। अब तक राजधानी में करीब 30150 जांच हुई है, जिसमें 4422 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी करीब 14 फीसदी। यहां 2323 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में शुरुआती 10 हजार संक्रमित मरीज आने में 102 दिन लगे थे। जबकि अगले 10 हजार संक्रमित 14 दिन में ही बढ़ गए थे। वहीं, अगला 10 हजार पूरा होने में महज 7 दिन ही लगे। राज्य में कोरोना का पहला मामला 21 मार्च को सामने आया था। मुंगेर के एक शख्स की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

समस्तीपुर सिविल सर्जन व राजद नेता की एम्स में मौत

राज्य में काेराेना से बुधवार काे 12 लाेगाें की माैत हाे गई। समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ. आरआर झा की पटना एम्स में इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। कोरोना से दम तोड़ने वाले वे पहले सिविल सर्जन हैं। पटना एम्स में अबतक पांच डाॅक्टराें की माैत हाे चुकी है। अभी 30 डाॅक्टराें का इलाज चल रहा है। इधर, राजद नेता और दानापुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद राज किशोर यादव की भी मौत हो गई। डॉ. झा दो माह पूर्व ही समस्तीपुर के सिविल सर्जन बनाए गए थे। बताया गया है कि डॉ. झा की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स के डॉक्टर ने उन्हें प्लाज्मा भी चढ़ाया था लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

एनएमसीएच-पीएमसीएच के कोरोना वार्ड में 24 घंटे डेडीकेटेड मेडिकल टीम

पटना। एनएमसीएच और पीएमसीएच के सभी कोविड-19 वार्ड में सीनियर डॉक्टर की देखरेख में डेडीकेटेड मेडिकल टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। इससे मरीजों की स्थिति पर हर पल निगरानी रखने में मदद मिलेगी। कोविड-19 वार्ड में तैनात डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ प्रतिदिन 4-6 घंटे ही ड्यूटी करेंगे। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीपीई किट पहनकर 8 घंटे तक काम कर पाना संभव नहीं है। एनएमसीएच इमरजेंसी वार्ड समेत कई जगहों पर हर जरूरी सुधार किए जा रहे हैं।

राज्य में हर 13 जांच में एक संक्रमित

राज्य में अबतक 4 लाख 9 हजार 88 सैंपल की जांच हुई है और 30066 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके हिसाब से हर 13 में एक संक्रमित मिल रहा है। पिछले हफ्ते तक हर 16 सैंपल में एक पॉजिटिव मिल रहा था। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुरुआत में हर 50 केस में एक केस पॉजिटिव मिल रहा था। पिछले सात दिनों की बात करें तो 71 हजार 876 सैंपल की जांच हुई और 10 हजार से ज्यादा केस मिले। यानि हर 7 सैंपल में एक संक्रमित मिल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case 30000 crosses in the province, 19876 times Hara Corona; 14 positive, 450 new cases found in every 100 investigations in Patna


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/case-30000-crosses-in-the-province-19876-times-hara-corona-14-positive-450-new-cases-found-in-every-100-investigations-in-patna-127542484.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ