बिहार में कोरोना का कहर जारी है। डॉक्टर की जान भी इसकी चपेट में आकर जा रही है। समस्तीपुर के सिविल सर्जन रती रमन झा की मौत बुधवार सुबह पटना एम्स में हो गई। पिछले 10 दिन से उनका इलाज चल रहा था। यह पहली बार है कि किसी सिविल सर्जन की मौत कोरोना के चलते हुई है।
डॉक्टर आरआर झा पिछले सप्ताह से वेंटिलेटर पर थे। डॉ. झा को प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे उनकी मौत हो गई। 64 वर्षीय झा लीवर की बीमारी से भी पीड़ित थे। कोरोना के चलते डॉक्टर की यह दूसरी मौत है। इससे पहले गया के एक डॉक्टर की मौत हुई थी।
13 जुलाई को हुई थी पहले डॉक्टर की मौत
13 जुलाई को बिहार के पहले डॉक्टर की मौत कोरोना के चलते हुई थी। डॉक्टर अश्विनी ननकुलियार पटना एम्स में कोरोना का इलाज करा रहे थे। 57 साल के डॉ. अश्विनी गया के रामधनपुर के रहने वाले थे। वे फिजिशियन थे। गया में ही नई गोदाम मुहल्ले में निजी प्रैक्टिस करते थे।
कंटेंट: मोहन मंगलम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/samastipur-coronavirus-news-updates-civil-surgeon-doctor-dies-of-covid-treatment-was-going-on-in-patna-aiims-for-10-days-127539703.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews