बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर ट्रैक्टर व बाइक में हुई जोरदार टक्कर,युवक की गयी जान I
खुसरूपुर से हमारे संवाददाता कन्हैया पाण्डेय की खबर |
सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे बख्तियारपुर-पटना फोरलेन के गोपालटोला के पास बाइक एवं ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी Iजबकि एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है I घटना के बाद गुस्साये लोगों ने फोरलेन सड़क को घण्टों जाम कर दिया मुआवजे को लेकर |जिसमें गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी I इस हादसे की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी |सूचना पाकर पूरे दलबल के साथ पुलिस घटना स्थल पे पहुंची और भीड़ को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर सड़क से जाम हटवाया पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए पटना के एनएमसीएच भेज दिया I पुलिस ने मृतक की पहचान सनोज कुमार 21 वर्ष पिता राम विलास प्रसाद छपेड़ातर थाना पंडारक निवासी के रूप में की है |मृतक को सर में गम्भीर चोट बतायी जा रही है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी Iजबकि एक अन्य युवक को भी मामूली चोट बतायी जा रही है.बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल खुसरूपुर सुकरबेचक आया हुआ था और सड़क क्रॉसिंग पार करने के दरम्यान बख्तियारपुर के तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया जिसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गयी I मौके से ट्रैक्टर चालक अपनी गाड़ी सहित फरार हो गया I
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews