
छःह वर्षों की इस यात्रा का यह पड़ाव निश्चित ही सराहनीय रहा- मनोज मिश्र
अक्सर जब कोई यात्रा की ठानता है तो अकेला ही होता है। लक्ष्य नियत हो और प्राण संकल्पित हों तो अक्सर दुष्कर कार्य भी प्रशस्त हो जाते हैं। छःह वर्षों की इस यात्रा का यह पड़ाव निश्चित ही सराहनीय रहा है तभी तो इतने श्रद्धेय नाम पत्रिका से जुड़ते चले गए। ज्ञातव्य है कि गंगा भी अपने में जाने कितनी ही नदियों को समेटते चलती है । इसी प्रकार ज्ञान के न जाने कितने ही स्त्रोतों से निखरती हुई ये पत्रिका अपने आप को साहित्य, समाचार और कथा के क्षेत्र में अपने को स्थापित किये जा रही है। मैं इसके प्रधान संपादक श्री आर डी मिश्र जी को बधाई देता हूँ और कामना करता हूँ कि इस उच्च कोटि के न्यूज़ पोर्टल को पढ़ने वालों की संख्या में दिनानुदिन बढ़ोतरी होती रहे। शुभकामनाएँ और अभिनंदन।
- मनोज मिश्र

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews