वीर सावरकर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अपने आवास पर वीर सावरकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

श्री पोद्दार ने इस उपलक्ष में संपूर्ण भारत वासियों को अपने संदेश में कहा कि वीर सावरकर ने भारत के द्वितीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया ।
ऐसा लगता है कि पिछले हजारों वर्षों में इस प्रकार का कोई वीर नहीं हुआ । उन्हें ब्रिटिश सरकार ने काला पानी की सजा दी थी और उन्हें अंडमान निकोबार की सेल्यूलर जेल में रखा गया था।
वहां रहते हुए उन्होंने बारी नामक खूंखार जेलर के द्वारा दी गई अनेक यातनाएं सही और प्रतिदिन 30 पौंड तेल कोल्हू में बैल की जगह जुत कर निकालने का काम किया ।इस अवसर पर श्री पोद्दार ने भारत सरकार से मांग की है कि 1 ) भारत के द्वितीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए ।
2 ) देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित अकबर रोड का नाम वीर सावरकर मार्ग किया जाए ।
3 ) इतिहास शोध संस्थान का निर्माण हो और इसमें भारतीय इतिहास पुनर्लेखन समिति के लोगों को भी रखा जाए ।इतिहास को दोबारा नए सिरे से लिखे जाने की आवश्यकता है ।
भारत के द्वितीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा वीर सावरकर से अटूट देशभक्ति की प्रेरणा सभी देशवासियों को अवश्य लेनी चाहिए ।
इस अवसर पर वीर सावरकर फाउंडेशन के संरक्षक श्री हरि बल्लभ सिंह आरसी जी ने श्री पोद्दार को फ़ोन पर भेजे गए संदेश में कहा कि सावरकर ने इस देश को स्वतंत्र कराने के लिए अनेक यातनाएं सही और कभी भी इसका प्रतिफल पाने का प्रयास नहीं किया । इनके जैसा इस कलयुग में और कोई महापुरुष न जन्म लिया है और ना आगे लेगा ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews