दिपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है--- माया श्रीवास्तव
दीपावली के अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से प्रदेश कार्यालय न्यू पुनाईचक में दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचलन नीरू सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अमृता सिन्हा ने की।
इस अवसर संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार झारखण्ड वेस्ट बंगाल, की प्रभारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश महामंत्री, कला संगम की संचालिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली हमारे देश के सबसे लोकप्रिय वो महत्वपूर्ण त्यौहार में से एक है, दीपावली को प्रकाश का पर्व कहा जाता है l दीपावली हिन्दुओं का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा त्योहार है जो हमारे देश की संस्कृति, सामाजिक सौहार्द को वैश्विक स्तर पर दर्शाता है l दिपावली के अवसर पाँच दिनो तक मनाया जाता है जिसका समापन भाई दूज के बाद होता है देश ही नहीं विश्वभर में मौजूद भारतीय मूल के लोग इस पर्व को धूम धाम से मनाते हैं l
श्री मती श्रीवास्तव ने कहा कि शरद ऋतु में प्रतिवर्ष मनाय जाने वाला एक पौराणिक उत्सव है l य़ह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है आध्यात्मिक रूप से यह अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है
सरिता सिंह ने कहा कि दीवाली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है
अर्चना भारती ने कहा कि दिपावली के दिन ही भगवान राम अपनी पत्नी सीता, छोटे भाई लक्षमण और भक्त हनुमान जी के साथ अयोध्या लौटे थे l
इस अवसर पर रिचा वर्मा, अनीता मिश्रा, अर्चना कुमारी झा, शांति सिंह, अर्चना भारती,सरिता सिंह, मीरा रानी संगीता दुबे, रागिनी सिंह, प्रतिभा पाठक, किरण ठाकुर, आरती सिंह, लीला यादव,,विमला रानी, पूजा देवी, रीता देवी, राधा सिन्हा आदि उपस्थित थी।
डॉ आरती सुमन चौधरी ने कहा दीपो का पर्व खुशियों बाटने का पर्व है। समाज के सभी व्यक्तियों को चाहिए कि एक दूसरे के साथ मिलकर प्यार बांट कर आपसी सौहार्द पूर्ण में एक दूसरे के बीच सहयोग करे। सही अर्थों में दीपावली यही होगी। साहित्य और पुराण में भी खुशी के पल को एक साथ बिताने को ही दीपावली कही गई। हम सबो को एक दूसरे के बीच प्रेम का दिया जलाकर इस पर्व को मनाना चाहिए।
इस अवसर पर महिलाओं ने रंग बिरंगे दिए सजाकर प्रस्तुत किया
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews