हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन स्वर्गद्वारी जिला प्यूठान लुंबिनी प्रदेश नेपाल में संपन्न हुआ ।

हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन स्वर्गद्वारी जिला प्यूठान लुंबिनी प्रदेश नेपाल में संपन्न हुआ ।

नेपाल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान स्वर्गद्वारी प्रभु नाथ भगवान से हिंदू राष्ट्र के लिए जल्द पूजा अर्चना किया गया ।
पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के शिष्य ब्राह्मण भूषण डॉक्टर प्रेमचंद्र झा अधिवक्ता ने श्री बाल तपस्वी वेद विद्यालय स्वर्गद्वारी नेपाल में हिंदू राष्ट्र का हुंकार भरा।
उन्होंने गोवर्धन मठ पुरी से जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में वताया ।
भव्य नेपाल के निर्माण के लिए सभी को अपने-अपने क्षेत्र में सेवा सत्संग स्वाध्याय के माध्यम से लोगों को संगठित करने का निवेदन किया।
उनका कहना था आज मुसलमान के 57 देश हो गए हैं ईसाइयों के 100 के लगभग देश हैं जबकि पूरा विश्व सनातनी था आज हिंदुओं के लिए एक भी देश नहीं है इसके लिए जल्द से जल्द भारत को एवं नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना आवश्यक है। जब तक नेपाल में सनातन परंपरा से शासन नहीं होगा तब तक किसी भी मान बिंदुओं का रक्षा संभव नहीं है ।
पूज्य शंकराचार्य जी महाराज का घोषणा है जल्द नेपाल एवं भारत हिंदू राष्ट्र होगा एवं पूरा विश्व में सनातन धर्म का परचम लहराएगा।
उपस्थित सभी भक्तों ने पुरी शंकराचार्य जी महराज के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
हम नेपाल भव्य बनाएंगे हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे के जयकारा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हर हर महादेव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ