श्री गणेशाय नम:
दैनिक पंचांग 25 - अगस्त – 2020
मंगलवार
पंचांग
तिथि सप्तमी दिन 04:21:55
नक्षत्र विशाखा सायं 06:41:12
करण :
वणिज 12:23:35
विष्टि 23:28:59
पक्ष शुक्ल
योग
योग एन्द्र 21:48:50
वार मंगलवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
चन्द्रोदय 12:22:59
चन्द्र राशि तुला - 08:17:01 तक
चन्द्रास्त 23:25:00
ऋतु शरद
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1942 शार्वरी
कलि सम्वत 5122
दिन काल 13:12:31
विक्रम सम्वत 2077
मास अमांत भाद्रपद
मास पूर्णिमांत भाद्रपद
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय :-
अभिजित 11:56:59 -
12:48:36
अशुभ समय :-
दुष्टमुहूर्त
: 08:30:33
- 09:22:10
कंटक 06:47:20
- 07:38:57
यमघण्ट 10:13:46
- 11:05:23
राहु काल 15:36:19
- 17:13:06
कुलिक 13:40:12
- 14:31:49
कालवेला
या अर्द्धयाम 08:30:33 - 09:22:10
यमगण्ड 09:09:15
- 10:46:01
गुलिक काल 12:22:47 - 13:59:33
दिशा शूल दिशा
शूल पूर्व
चन्द्रबल और
ताराबल
ताराबल |
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती |
चन्द्रबल |
मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर |
विशेष ~ |
मुक्ता भरण
सप्तमी,
अपराजिता पूजा, ललिता सप्तमी (बंगाल उड़ीसा)। |
आज का दैनिक राशिफल 25 - अगस्त – 2020 मंगलवार
1. |
मेष (Aries): |
आज आप अस्वस्थता और
बेचैनी का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य और मन में अशांति रहेगी। आप आज
थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता
लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक
यात्रा का आयोजन होगा। आज आपके प्रयत्न गलत दिशा में जा सकते हैं। शुभ रंग =
लाल शुभ अंक : 1 |
2. |
वृषभ (Tauras): |
सावधानीपूर्वक बिताएं आज
का दिन। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में
विशेष ध्यान रखें। शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव
करेंगे। ऑफिस में अधिक कार्यभार के कारण थकान का अनुभव होगा। प्रवास लाभदायी
नहीं होंगे। आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें। शुभ रंग =
क्रीम शुभ अंक : 2 |
3. |
मिथुन (Gemini): |
आपका दिन आनंद-प्रमोद और
भोग-विलास में बीतेगा। मित्रों और प्रियपात्रों के साथ प्रवास हो सकता है। वाहन
सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर आएंगे। भोजन में मीठा
खाने को मिल सकता है। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी।
उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। शुभ रंग =
फीरोजा शुभ अंक : 6 |
4. |
कर्क (Cancer): |
आपका दिन अच्छी तरह से
बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश
प्राप्त होगा। घर में परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बीतेगा। नौकरीपेशा
लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने से निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा। स्त्री
मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। शुभ रंग =
पींक शुभ अंक : 8 |
5. |
सिंह (Leo): |
आनंद में बीतेगा आज का
दिन। मौलिक रूप से काव्य रचना की प्रेरणा मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से हुई भेंट शुभ
फलदायी होगी, जिससे दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार
मिलेंगे। विद्यार्थियों के अभ्यास के लिए अच्छा समय है। मित्रों से मुलाकात
होगी। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज आप परोपकार का कार्य करेंगे। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 |
6. |
कन्या (Virgo): |
आज का दिन आपके लिए
अच्छा नहीं है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। स्फूर्ति का अभाव
होगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखें। स्त्री और पानी से
हानि का डर रहेगा। लोगों के समक्ष अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखें। बेवजह धन
खर्च होगा। शुभ रंग =
क्रीम शुभ अंक : 2 |
7. |
तुला (Libra): |
आज भाई-बंधुओं के साथ
अच्छे संबंध रहेंगे और उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। धार्मिक
स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार
आएंगे। यात्रा कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य
बना रहेगा। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्धि का है। शुभ रंग =
आसमानी शुभ अंक : 7 |
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
आज साधारण लाभ का दिन
है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान
रखें। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ
मन में ग्लानि रहेगी। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर
रहें। विद्यार्थीयों के विद्योपार्जन में अवरोध आएंगे। शुभ रंग =
लाल शुभ अंक : 1 |
9. |
धनु (Sagittarius): |
आर्थिक लाभ की प्राप्ति
होगी। प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावना है। किसी रिश्तेदार के घर
मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में
आनंद रहेगा। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य
रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। शुभ रंग =
पीला शुभ अंक : 9 |
10. |
मकर (Capricorn): |
आज व्यावसायिक कार्यों
में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आरोग्य संबंधी
चिंता रहेगी। पुत्र और रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने
पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर
चलें। शुभ रंग =
गुलाबी शुभ अंक : 5 |
11. |
कुंभ (Aquarius): |
नए कार्यों के आयोजन के
लिए दिन शुभ है। नौकरी और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों
से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र
में आपकी ख्याति बढ़ेगी। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। विवाह
के इच्छुक लोगों के लिए संयोग बनेंगे। आप घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 |
12. |
मीन (Pisces): |
आपका दिन अत्यंत शुभ
फलदायी होगा। कार्य में सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण
प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापार में वृद्धि और सफलता मिलेगी। परिवार में आनंद
का वातावरण बना रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। मान-सम्मान
और पदोन्नति होगी। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा। शुभ रंग =
पीला शुभ अंक : 9 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com